फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार पीड़िता के कोर्ट  में बयान कराएगी पुलिस

Thu, 16 Jun 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
रिटायर्ड एएसपी अशफाक अहमद के बेटे पर है आरोप 
विज्ञापन
न्यू आगरा क्षेत्र की युवती का धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म के मामले में आरोपी रिटायर्ड एएसपी अशफाक अहमद के बेटे सोहेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जिलों में दबिश दे रही है। वहीं पीड़िता का मंगलवार को मेडिकल कराया गया। गुुरुवार को कोर्ट में उसे बयान के लिए ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, थाना जगदीशपुरा में युवती ने सोहेल पर शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अशफाक  अहमद पर धमकी देने का आरोप है। मुकदमे में उनके साथ चार लोगों को नामजद किया गया है। लोहामंडी सीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। वहीं पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। गुरुवार को उसके धारा 164 में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें