फिरोजाबाद के उद्योगपति संजीव गुप्ता की रिहाई के बदले सौ करोड़ की डिमांड का मैसेज सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होगया। संजीव गुप्ता के के मोबाइल से रविवार रात एक बजे से लेकर सोमवार सुबह तक अलग-अलग समय पर व्हाट्सअप के जरिए भेजे गए मैसेज में किसी प्रकार की चालाकी करने या पुलिस को बताने पर अपहृत को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
संजीव गुप्ता की पत्नी सारिका गुप्ता ने टूंडला पुलिस को बताया है कि आखिरी बार उनके पति के फोन नंबर 9837103431 पर शाम सात बजे पूरी रिंग गई। उसके बाद उनका फोन स्विच आफ या नोट रीचेबल आने लगा। इसके बाद भांजे विकल्प गुप्ता को जानकारी दी।
विकल्प ने सीओ सिटी, सीओ टूंडला, एसपी सिटी, व एसएसपी को सूचित कर दिया। इसके उपरांत मुझे अपने पति के मोबाइल नंबर 9837103431 पर रात 01.43 बजे मैसेज आया ‘अपना आदमी चाहिए तो सौ करोड़ अपुन को चाहिए। नहीं तो मौत।’ यही मैसेज दो बार आया। फिर यही मैसेज रात 1.44 पर व्हाट्सअप पर मेरे पति के मोबाइल नंबर से आया।
दिनांक 23 जुलाई की रात एक और मैसेज व्हाट्सअप पर आ गया। मैसेज में कहा कि, ‘कितना इंतजाम हो गया। आगरा लेकर आना है नो चालाकी, नो पुलिस।’ संजीव गुप्ता की पत्नी ने जवाब में अपने पति से बात करने का अनुरोध किया तो मैसेज आया कि ‘बात भी हो जाएगी। कितना पैसा है तेरे पास।’