फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवक से अवैध संबंध के शक में गर्भवती पत्नी की गला काटकर हत्या

Sat, 30 Sep 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
चाकू से गला काटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 न्यू आगरा के जगनपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पड़ोसी युवक से अवैध संबंध के शक में पति ने गर्भवती पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पति ने पहले पत्नी की पिटाई लगाई, इसके बाद हाथ-पैर बांधकर सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया।
विज्ञापन


इसके बाद हत्यारा पति  घर पर ताला डालकर फरार हो गया। महिला दो माह की गर्भवती थी। शनिवार सुबह मृतका के परिवारीजन और ससुराली घर आए तो घटना की जानकारी हो सकी। महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। पुलिस ने दोपहर एक बजे आरोपी पति कपिल को टेढ़ी बगिया से गिरफ्तार कर लिया। 

सदर के नगला परसौती स्थित नई आबादी निवासी विजय ने बेटी सोनिया की शादी पांच साल पहले जूता कारीगर कपिल पुत्र दुलीचंद्र से की थी, उनके दो बच्चे कुश (4) और खुशी (3) है। विजय ने बताया कि दामाद कपिल बेटी केचरित्र पर शक करता था और आए दिन मारपीट करता था। दो माह पहले भी विवाद हुआ था। तब वे बेटी को घर लेकर चले आए थे। बाद में रिश्तेदारों ने सुलह कराई थी। इस पर कपिल सोनिया और बच्चों के साथ जगदीशपुरा के प्रेम नगर में अपनी मौसी सुनीता के घर के पास किराये पर कमरा लेकर रहने लगा था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर तीन बजे कपिल ग्यासपुरा निवासी बहन रचना के घर गया और यहां पर बच्चों को छोड़ दिया। सोनिया को लेकर जगनपुर स्थित मकान से कपड़े और अन्य सामान लेने की बात कहकर लौट आया था। देर रात आठ बजे  रानी उर्फ सोनिया (24) की पति काका उर्फ कपिल ने शक के चलते नृशंस हत्या कर दी।  हत्या करने के बाद देर रात वह बहन रचना के घर पहुंचा। सोनिया को साथ न देखकर रचना को कपिल पर शक हो गया। पूछताछ में कपिल ने रचना को सोनिया की हत्या किए जाने की बात बताई। 

शनिवार सुबह 10 बजे कांशीराम कालोनी निवासी बहन किरन, मौसी और सोनिया के माता-पिता जगनपुर वाले घर आए। ताला तोड़कर गेट खोला तो पलंग पर सोनिया की निर्वस्त्र लाश पड़ी हुई थी और उसका गला रेता गया था। हाथ पीछे बंधे हुए थे। पैर और जांघ को कपड़े से बांधा था। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीओ हरीपर्वत एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कपिल को दोपहर एक बजे टेढ़ी बगिया से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पति कपिल ने पत्नी सोनिया की हत्या की है। पूछताछ में पति ने पत्नी को घर के सामने रहने वाले युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद हत्या किए जाने की बात कही है। हालांकि उससे पूछताछ की जा रही है।

हत्या में प्रयुक्त चाकू पलंग पर ही शव के नीचे से बरामद कर लिया गया है। मृतका के परिवारीजनों ने दहेज की मांग और शक में हत्या की तहरीर दी है। मामले में दहेज हत्या के साथ ही हत्या की धारा लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें