पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में मौत गला घोंटने से होने की बात सामने आई है।
दरोगाओं का वीकली आफ फार्मूला सुपरहिट होके बाद अब थाना प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष को भी वीकली आफ मिलना शुरू हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र पूर्वी में रविवार से यह व्यवस्था लागू की गई है।
बता दें, वीकली आफ सिस्टम की शुरूआत सबसे पहले हरीपर्वत सर्किल के थानों में की गई थी। बाद में इसे पूरे जिले में लागू कर दिया गया। हर थानों में दरोगाओं के वीकली ऑफ के लिए चार्ट बनाए गए। इसके बाद थानाध्यक्ष और थाना प्रभारी निरीक्षकों का भी नंबर आ गया। शहर में 17 थाने हैं। इनमें वहीं ग्रामीण क्षेत्र पूर्वी में 13 और ग्रामीण क्षेत्र पश्चिमी में 12 थाने हैं। पूर्वी क्षेत्र में शनिवार को जैतपुर, पिनाहट और फतेहाबाद के थानाध्यक्ष वीकली आफ पर रहेंगे। एसपी पूर्वी अखिलेश नरायण सिंह ने बताया कि एक मई से इन थानों में यह व्यवस्था लागू की गई है। थानाध्यक्ष के आफ के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि किसी आपात स्थिति में आफ कैंसल भी किया जा सकता है।
परिवार के साथ बिताएं छुट्टी
वीकली आफ पर रहने वाले दरोगा और थानाध्यक्ष परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं या फिर इस छुट्टी को भी वह किसी काम में व्यतीत कर रहे हैं, इसके बारेे में गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई जा रही है।