डीआईजी आशुतोष कुमार के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने टेपों, ऑटो रिक्शाओं के पायदान और एक्ट्रा सीटें कटवा दीं।
अभियान के पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने 168 वाहनों की चेकिंग की। इनमें से 70 वाहनों के अतिरिक्त स्टैंड हटवाए गए। 45 वाहनों का अभियान के तहत पुलिस ने चालन किया। इनमें से ही दो वाहनों को सीज कर दिया। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने अय्यबू खां चौराहे पर अभियान के तहत टेंपो और ऑटो रिक्शा 483 वाहनों के चेकिंग की गई। इसमें से 269 वाहनों के अतिरिक्त स्टैंड और पायदान हटवाए गए। 130 वाहनों के चालान किए गए।