फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार का भाई खोलेेगा गागा की पोल

Sat, 02 Jul 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
पुलिस अब उनके बयान दर्ज करने की तैयारी में - फोटो : file photo
विज्ञापन
भरतपुर हाउस गोलीकांड में जूता कारोबारी राजकुमार लालवानी की हत्या के मामले में साजिश रचने का नामजद आरोपी गागा के खिलाफ पुलिस ठोस सुबूत जुटा रही है। इसके लिए राजकुमार के भाई सुंदर लालवानी का बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

हत्याकांड में आरोपी संजीव रस्तोगी ने भरतपुर हाउस के गेट पर रखे रजिस्टर में एंट्री गागा के नाम से की थी। घटना के पीछे गागा का हाथ माना जा रहा है। तब से ही पुलिस को उसकी तलाश है। पुलिस ने बताया कि सुंदर लालवानी गागा के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। उसके कामकाज के बारे में भी उन्हें कई जानकारी है। अब पुलिस उनसे अलग से पूछताछ करेगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजकुमार की 12 से अधिक प्रापर्टी बेची गई थीं। जिन लोगों को प्रापर्टी बेची गईं, उनके नाम घरवालों ने पुलिस को बता दिए हैं। अब पुलिस यह पता करने में लगी है कि यह लोग कौन हैं? इनका गागा से तो कोई कनेक्शन नहीं है। 

कहां छिपा है गागा?
घटना के बाद ही गागा का नाम सामने आ गया था। मगर, पुलिस आज तक उसका पता नहीं लगा सकी है। उसके साथियों के घरों के पर भी दबिश दी थी, लेकिन वे फरार हो गए।
विज्ञापन


साथियों की बनाई लिस्ट 
पुलिस ने डिब्बा कारोबार से जुड़े गागा के साथियों की लिस्ट बनाना भी शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए जल्द ही दबिश दी जाएगी। 
विज्ञापन



वर्जन
गागा के बारे मेें और जानकारी जुटाने के लिए राजकुमार लालवानी के भाई सुंदर के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। सुंदर मुकदमे के वादी भी हैं। 
सुशील घुले, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें