फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर की हत्या कर लूटी रकम आरोपी ने ऐसी जगह छिपाई, पुलिस भी रह गई हैरान

Fri, 06 Nov 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आरोपी हसन अली ने 19 अक्तूबर को नुनिहाई स्थित नवलगंज में शराब ठेके के बाहर हाथरस निवासी सोनू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नुनिहाई में शराब ठेके के मैनेजर की हत्या कर छह लाख रुपये लूटने के आरोपी हसन को पुलिस ने रिमांड पर लिया। उससे लूट की रकम में से 1.85 लाख रुपये बरामद किए। यह रकम आरोपी ने जवाहर पुल के नीचे झाड़ियों में जमीन खोदकर छिपा दी थी। इससे पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन


19 अक्तूबर को नुनिहाई स्थित नवलगंज में शराब ठेके के बाहर हाथरस निवासी सोनू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश छह लाख रुपये लूटकर ले गया था। आरोपी सीता नगर निवासी हसन का नाम सामने आया था। 23 अक्तूबर को वह कालिंदी विहार में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। उसके पास से दो लाख रुपये बरामद किए गए थे। 


पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि दो लाख रुपये मुंबई में अपनी खाला फरीदा को देकर आया है। 24 अक्तूबर को उसके दो साथी भी पकड़े गए थे। उन्होंने उसकी भागने में मदद की थी। उनसे 15 हजार रुपये बरामद किए गए थे। पुलिस बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास में लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश की तलाश में मुंबई तक गई थी पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पंवार ने बताया कि एक टीम को मुंबई भेजा गया था। मगर, आरोपी हसन की खाला फरीदा ने रकम नहीं होने के बारे में बताया। इस पर पुलिस टीम वापस आ गई। पुलिस ने आरोपी से जेल में जाकर पूछताछ की। उसने बताया कि रकम जवाहर पुल के पास छिपा दी थी। इस पर पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। 

मंगलवार दोपहर दो बजे से 24 घंटे की रिमांड मिली। पुलिस ने हसन की निशानदेही पर जवाहर पुल के नीचे झाड़ियों में जमीन में गाढ़कर रखे गए 1.85 लाख रुपये बरामद कर लिए। यह रकम हसन ने लोडिंग टेंपो से भागते समय पुल के नीचे जाकर छिपा दी थी। बुधवार को आरोपी को जेल में दाखिल कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें