फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री चौधरी बशीर की गिरफ्तारी के लिए दबिश

Sat, 30 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के जबलपुर थाना की पुलिस शुक्रवार मंटोला थाना पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला ढोलीखार में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के घर दबिश देने पहुंची। पुलिस टीम चौधरी बशीर समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी करने आई   थी। मामला चार साल पुराना है। बशीर के बहनोई ने यह केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आरोपियों के गैर जमानती वारंट हो चुके हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही बशीर अपने भाई समेत वहां से निकले थे। इंस्पेक्टर मंटोला ने बताया कि चौधरी बशीर की दो बहनों रिजवाना और शबाना का निकाह 2007 में जबलपुर के व्यवसायी दो भाइयों से हुआ है।
2012 में ससुरालियों से विवाद होने पर चौधरी बशीर बहनों को घर ले आए थे। इस मामले में बहनोई मो. राशिद कुरैशी ने चौ. बशीर, उसके भाई नसीर, दोनों की पत्नी और मां के खिलाफ जबलपुर के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन पर 50 तोले सोने के जेवरात और दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

हालांकि दोनों बहने समझौता होने पर अपने ससुराल चली गईं। मगर, उनके भाइयों के खिलाफ मामला अभी चल रहा है। इस मामले में एक साल पूर्व भी पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन तब भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। कोर्ट ने पांचों लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
शुक्रवार को एक बार फिर जबलपुर पुलिस चौ. बशीर सहित अन्य की गिरफ्तारी को लेकर मंटोला आई। थाना पुलिस के साथ सुबह दस बजे उनके घर पहुंची।  पुलिस के पहुंचने पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग एकजुट हो गए। पूर्व मंत्री के घर पर महिलाएं ही मिलीं। महिला पुलिस साथ न होने के कारण महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। पुलिस उनसे दो घंटे की पूछताछ के बाद वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें