फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में दुष्कर्मः रिटायरमेंट के दो दिन पहले लगा गया यूपी पुलिस के दामन पर दाग

Tue, 27 Jun 2017 04:09 PM IST
टीम डिजिटल मांट (मथुरा)
विज्ञापन
मथुरा पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी हेडकांस्टेबल ने अपनी हरकत से रिश्तों का ही खून नहीं किया बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस के दामन को भी दागदार कर दिया। आरोपी ने यह हरकत भी पुलिस चौकी में की। वह भी अपने रिटायरमेंट से दो दिन पहले। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे की मांट टोल चौकी पर तैनात अपनी बेटी से दुष्कर्म के आरोपी हेडकांस्टेबल की गिरफ्तारी के दौरान क्षेत्राधिकारी मांट संजय कुमार सागर ने बताया कि आरोपी हेडकांस्टेबल दो दिन बाद रिटायर होने वाला था। सोमवार रात को उसने ये हरकत कर दी। 

पुलिस रिकार्ड से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हेडकांस्टेबल एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। वर्तमान में वह मथुरा में थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बनी मांट चौकी पर तैनात था। 
विज्ञापन


अपनी बेटी से दुष्कर्म का मामला पूरे पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया है। इसीलिए एसएसपी ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए। वहीं उसे रिटायरमेंट के दो दिन पहले ही सस्पेंड भी कर दिया है। फिर भी सवाल यह है कि पहले से आलोचना झेल रही यूपी पुलिस अपने ही कर्मी की इस हरक‌त का दाग कैसे धो पाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें