कमला नगर में रविवार दोपहर सिंचाई विभाग के ठेकेदार रविन्द्र जिंदल के घर हुई 30 लाख की लूट में पुलिस को अहम सुराग मिल गए हैं। इसके बाद बदमाशों की तलाश में दबिश शुरू कर दी गई है। पुलिस अफसरों का दावा है कि 72 घंटों में ही केस का खुलासा हो सकता है। पुलिस सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि लूट के लिए बदमाश पूरा होमवर्क करके आए थे। उन्हें पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि कैश-जेवरात कौन सी अलमारी में हैं।
वारदात 17 मिनट के भीतर अंजाम दी गई थी। रविन्द्र जिंदल पत्नी आशा और बेटी सोना के साथ पास में ही मिठाई की दुकान पर ब्रेकफास्ट करने के लिए घर से 10:50 बजे चले थे। 11:07 पर उन्हें पड़ोसी ने फोन करके लूट की जानकारी दी। इसी जानकारी से पुलिस का माथा ठनक गया था। आखिर बदमाशों को कैसे पता चला कि जिंदल फैमिली घर से किस समय जाएगी और कब वापस आएगी। जिंदल ने बताया कि प्रोग्राम पहले से तय नहीं था।
इसके बाद क्राइम सीन से भी लाइन मिली। पुलिस ने देखा कि बदमाश सिर्फ उसबेडरूम में गए जिसकी अलमारी में कैश और जेवरात रखे थे। सबसे बड़ी हैरानी यह जानकर हुई कि बदमाश अलमारी और इसके लाकर की डुप्लिकेट चाबी साथ लेकर आए थे। इसी से अंदाजा हो गया कि वारदात में किसी ऐसे शख्स का हाथ है जिसे घर की एक एक जीच के बारे में पूरी जानकारी हो। इसी आधार पर पूछताछ की गई तो सुराग मिल गए।
- नौकरानी से आठ घंटे पूछताछ
वारदात के समय नौकरानी बन्नो घर पर अकेली थी। पुलिस ने उससे मंगलवार को भी आठ घंटे पूछताछ की। उससे एक एक सवाल कई कई बार किया जा रहा है। हालांकि देर रात तक वह खुद को बेकुसूर बताती रही। वह एक ही बात कह रही है कि घटना में उसका कोई रोल नहीं है।
- पुलिस ने काल डिटेल खंगाली
पुलिस ने बन्ने के मोबाइल का काल डिटेल भी खंगाली है। बदमाइश इसे छोड़ गए थे। इसमें रविवार की सुबह की गई कॉल्स पर फोकस किया जा रहा है।
- कमला नगर लूटकांड में कई लोगों से पूछताछ की गई है। उम्मीद है जल्द ही कोई लाइन मिल जाएगी - सुशील घुले ( एसपी सिटी )