फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चार मौतों के बाद बवाल, पुलिस की पिटाई

Wed, 02 Aug 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना देने पर घंटे भर बाद एक सिपाही पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिसकर्मी को पीट दिया। इस पर कई थानों की फोर्स पहुंची तो ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। 
विज्ञापन


कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। पुलिसकर्मियों के साथ कई ग्रामीण भी घायल हो गए। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ-साथ हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। 

औरैया के खानपुर रोड स्थित प्रेमानंद आश्रम के समीप निवास करने वाले वीरेंद्र कुमार (30) अपने भाई बहादुर सिंह (40) अपने पुत्र कान्हा (5) और भतीजे पिंटू (32) तथा उसके दोस्त अरविंद और इकरार निवासी नैवरा कृपालपुर कानपुर देहात के साथ कार (डीएल5सीएफ 9618) द्वारा औरैया से दिल्ली जा रहे थे। कार वीरेंद्र चला रहा था। 
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मटसेना थाना क्षेत्र के गांव खेडरिया पुल के समीप टायर पंचर हो गया। इससे बेकाबू होकर कार रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी साइड पर पहुंच गई। कार के अंदर बैठे वीरेंद्र, बहादुर सिंह, पिंटू और वीरेंद्र के बेटे कान्हा की मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद और इकरार घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना देने पर घंटेभर बाद एक सिपाही पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। 

उन्होंने पुलिसकर्मी से अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी की पिटाई की सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ एसएसपी अजय कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर प्रेमप्रकाश यादव पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, तो लोगों ने पथराव कर दिया। इससे एंटी रोमियो दल के साथ सीओ सदर की गाड़ी के साथ अन्य वाहनों के शीशे टूट गए। 

पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मियों के साथ राहगीर और ग्रामीण भी घायल हुए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। फिर भी स्थिति नहीं संभली तो पुलिस को हवाई फायरिंग के साथ आसूंगैस के गोले दागने पड़े। तब कहीं जाकर आक्रोशित ग्रामीण एक्सप्रेसवे से हटे।  बवाल के बाद एक्सप्रेसवे पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें