फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर संजीव गुप्ता की संपत्ति कुर्क, 100 करोड़ के लिए किया था 'ड्रामा'

Fri, 25 Oct 2019 09:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
संजीव गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुद के अपहरण का नाटक रचकर 100 करोड़ की फिरौती मांग कर सनसनी फैलाने वाले फिरोजाबाद के कारोबारी संजीव गुप्ता की संपत्ति गुरुवार को पुलिस ने कुर्क कर दी। संजीव की आलीशान कोठी से पुलिस को कीमती फर्नीचर समेत काफी सामान भरकर ले जाने में करीब सात घंटे लगे।
विज्ञापन


थाना टूंडला क्षेत्र में आर्चिडग्रीन निवासी संजीव गुप्ता ने अपने अपहरण का नाटक रचकर 100 करोड़ की फिरौती भी मांगी थी। तत्कालीन एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने खुलासा करते हुए संजीव, उसकी पत्नी सारिका व साले सागर गुप्ता को जेल भेजा था। इसके बाद कई मामले थाना टूंडला, दक्षिण में दर्ज कराए थे। 

थाना टूंडला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाई गई थी। कोर्ट की ओर से संजीव गुप्ता के हाजिर न होने पर उसके घर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई गई थी, लेकिन तय समय निकलने के बावजूद वह हाजिर नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने दिए थे आदेश

न्यायालय ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश दे दिए थे। गुरुवार को थाना प्रभारी निरीक्षक नगला सिंघी पुलिस बल के साथ आर्चिडग्रीन स्थित आवास पहुंचै। पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की। आलीशान मकान में फर्नीचर आदि सामान मिला है। पुलिस ने उसे वाहनों में लादकर थाने भिजवाया है। 

एसएचओ नगला सिंघी श्याम सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर कोर्ट से संजीव गुप्ता के संपत्ति कुर्क करने के आदेश थे। उसी के तहत ही कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, पहले नोटिस दिया था। 

भाई और कारोबारी पहुंचे 

एसएचओ ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई की भनक लगते ही संजीव के भाई विनोद गुप्ता पहुंचे और कार्रवाई के बारे में पूछा, लेकिन पुलिस ने कोर्ट का आदेश दिखाया। वो मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। जिन कारोबारियों का संजीव गुप्ता पर करोड़ो रुपये बकाया है, वे भी मौके पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें