बाह यमुना के बीहड़ में अन्नपूर्णा देेेवी के मंदिर के पास रविवार को जुआ का फड़ सजा होने की सूचना पर बाह पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर जुआरी तो भाग गए लेकिन पुलिस वहां पड़े रुपयों को बटोरने में लग गई। मामले की जानकारी होने पर थानेदार ने सिपाहियों की क्लास लगाई।
बाह के बड़ागांव के पास यमुना के बीहड़ में अन्नपूर्णा देवी का मंदिर है। इसके पास रविवार को जुआ का फड़ सजा होने की सूचना बाह पुलिस को मिली। इस पर शाम के समय पुलिस ने छापा मारा तो पुलिस को देखकर जुआरी यमुना के बीहड़ में कूदकर भाग गये। जबकि पुलिस फड़ पर बिखरे पडे़ रुपयों को बटोरने में लग गई। हालांकि पुलिस ने चार जुआरी जितेन्द्र, परशुराम, भानुप्रताप, सुंदर सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया। इस दौरान लगभग 20 जुआरी भाग गए। पुलिस ने मौके से सत्रह हजार रुपये की बरामदगी दिखायी है। ज्यादा रकम की बरामदगी की चर्चा आम होने पर बाह के एसओ ने पुलिस कर्मियों से अलग-अलग पूछताछ की है।