फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत का फरमान, दुराचारी को अभयदान

Sat, 28 May 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन
बरहन के एक गांव में कानून को ठेंगा दिखाते हुए बलात्कार का मामला पंचायत में निपटा दिया गया। वो भी पंचों की दबंगई के तरीके से। बलात्कारी युवक को सिर्फ पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। पंचायत में ही इस पर अमल किया गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। इस मनमानी पर पीड़िता का परिवार उफ तक न बोल पाया। हैरानी की बात यह है कि मामला पुलिस तक पहुंच गया, फिर भी कार्रवाई नहीं की जा रही। थाना प्रभारी का कहना है कि पंचायत में पांच जूते मारे जाने की बात संज्ञान में आई है, पूरा मामला नहीं पता है।
विज्ञापन

घटना 24 मई की है। विवाहिता के साथ घर में घुसकर रेप किया गया। आरोप गांव के ही युवक पर है। महिला ने परिवार में जाकर घटना की जानकारी दी। परिवार के कुछ लोग पुलिस के पास जाने की बात कह रहे थे तो कुछ आरोपी को खुद ही सबक सिखाना चाहते थे। पीड़ित महिला से किसी ने नहीं पूछा कि वह क्या चाहती है? दबंगों तक केस पहुंचा तो उन्होंने पंचायत बुला ली। इसमें आरोपी पक्ष का पलड़ा भारी रहा।
गांव के लोगों ने बताया कि पंचों ने कहा कि आरोपी ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा, उसे पांच जूते मारकर सजा दी जाए। उसके सिर पर वहीं पर उसके पिता ने पांच जूते मारे। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरा प्रकरण संज्ञान में नहीं है लेकिन पंचायत में किसी लड़के को अपराध करने पर पांच जूते मारने की बात प्रकाश में आयी है।
विज्ञापन


मासूम बच्ची से मामा ने किया दुराचार
 एत्माद्दौला क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्ते के मामा ने दुराचार किया। वह उसे बहाने से अपने घर ले गया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे निर्वस्त्र अवस्था में पकड़ा। उसकी जमकर पिटाई लगाई और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक 35 साल का है। बाल काटने का काम करता है। शुक्रवार दोपहर को बच्ची को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। वह चिल्लाई तो लोग पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। लोगों ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर थी। आरोपी ने कपड़े नहीं पहन रखे थे। यह देख वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने उसकी पिटाई लगा दी। थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें