फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने किया एक्टिवा स्कूटर का ‘ऑपरेशन’

Mon, 13 Jul 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय प्लेस वाहन चोरों के लिए सबसे मुफीद बनता जा रहा है। वाहनों की चोरी हीं नहीं, अब उनके पार्ट्स भी चोरी किए जाने लगे हैं। रविवार को ऐसा ही मामला सामने आया है। एक एक्टिवा स्कूटर के पार्ट्स चोरी हो गए। एक पहिया भी बदल दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


शमसाबाद के बड़ोबरा खुर्द निवासी सतीश धाकरे संजय प्लेस स्थित प्राइवेट कंपनी में कैशियर हैं। कंपनी का ऑफिस पेट्रोल पंप के सामने है। रविवार सुबह तकरीबन 11 बजे ड्यूटी पर आने पर एक्टिवा स्कूटर को पार्किंग में खड़ा कर दिया। दोपहर दो बजे स्कूटर से जाने के लिए आए तो वह नहीं मिला। चोरी के अंदेशे पर कंट्रोल रूम को सूचना दी। आसपास तलाश करने पर एक एक्टिवा पीएफ ऑफिस के पास खड़ी मिली। उन्होंने नंबर देखा तो एक्टिवा उनकी ही निकली। मगर, उसमें से कई पार्ट्स गायब थे। चोरों ने मिरर, बैटरी सहित आधा दर्जन एसेसरीज निकाल ली। आगे का पहिया भी बदल डाला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें