फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या: वृंदावन में आश्रय सदन की सीढ़ियों पर जिंदा जली वृद्धा, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 28 Dec 2020 11:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

  • महिला आश्रय सदन की सीढ़ियों में मिला वृद्धा का जला हुआ शव
  • शव के पास मिली माचिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया जलने से मौत
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन की सीढ़ियों पर बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई। रविवार की सुबह जब लोगों ने जला हुआ शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पास माचिस मिली है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग महिला की मौत जलने से हुई है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के गोपालपुरा के गांव बांकुड़ा निवासी गायत्री डे (72) पत्नी वीरेंद्र डे करीब आठ साल से महिला आश्रय सदन के सीताराम सदन के कमरा नंबर 10 में रह रही थीं। रविवार की सुबह करीब आठ बजे लोगों ने उनका शव सीढ़ियों पर जला हुआ देखा। इससे महिला आश्रय सदन में हड़कंप मच गया। 


सूचना पाकर पहुंची थाना वृंदावन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर रमेश तिवारी ने पूरी जानकारी जुटाई। सीओ रमेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला की मौत कारण जलने से आया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आई यह बात 
घटना के संबंध में पुलिस ने आश्रम सदन की कई महिलाओं पूछताछ की है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गायत्री डे का कई महिलाओं से झगड़ा चल रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने सदन प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा से भी की थी। पुलिस को हर पहलु पर जांच कर रही है, जिससे महिला की मौत का राज का पर्दाफाश हो सके।

वृद्धा की रात को मौत हुई या फिर सुबह ? इसे लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो कुछ महिलाओं ने सुबह उन्हें देखने की बात कही तो कुछ ने इससे इंकार कर दिया। जबकि सुबह जब मृतका के शव को देखा गया था तो कोई धुंआ नहीं निकल रहा था। शव जली अवस्था में सीढ़ियों पर पड़ा हुआ था। 

बेटी-दामाद ने आने में जताई असमर्थता
बुजुर्ग महिला की मौत की खबर आश्रय सदन और पुलिस ने पश्चिम बंगाल में रहने वाली उसकी बेटी-दामाद को दी। महिला आश्रय सदन के अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा के दामाद ने यहां आने में असमर्थता जताई। इसी के चलते वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें