फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट पर मचा बवाल

Tue, 11 Jul 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
modi and yogi
विज्ञापन
फेसबुक, व्हाट्स एप पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और फोटो अपलोड करने से सुरीर का माहौल गर्मा गया। गांव कराहरी के समीर सनम के नाम की आईडी से की गईं पोस्ट के खिलाफ भाजपा ने आपत्ति जताई। भाजपा नेता ने युवक के खिलाफ कोतवाली सुरीर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


18 जून से फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का सिलसिला शुरू हुआ था। समीर सनम की आईडी से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक फोटो भी अपलोड किए गए। इन पोस्ट से सुरीर का माहौल गर्मा गया। मांट भाजपा के आईटी के तहसील संयोजक विकास रावत ने आपत्तिजनक टिप्पणी पर कोतवाली सुरीर में आईडी समीर सनम के खिलाफ तहरीर दी। 

सुरीर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आईपीसी की धारा 67 आईटी एक्ट और 505 पोस्ट(2) धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि पीएम एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ 18 जून से अब तक 10 आपत्तिजनक पोस्ट किए गए हैं। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें