फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपी की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरीचौरा।
इलाके के एक गांव में रविवार की रात किशोरी से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी मोनू की तलाश तेज कर दी है। मामले का एक आरोपी साहिल प्रजापति गिरफ्तार हो चुका है। उधर, पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है, जिसकी रिपोर्ट कल आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि ननिहाल आई हुई किशोरी रविवार रात अकेले शौच के लिए गई थी। आरोप है कि मौसी के घर आए रुद्रपुर, देवरिया के साहिल प्रजापति अपने दोस्त के साथ मिलकर किशोरी को रास्ते से जबरन उठा ले गया और उससे रेप किया। किशोरी ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। सोमवार सुबह चौरीचौरा थाने पहुंचे किशोरी और उसके घरवालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साहिल को गिरफ्तार कर पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। एसओ राम आशीष यादव ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें