फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का आपत्तिजनक चित्र बनाकर व्हाट्स एप पर डाला

Tue, 01 Aug 2017 03:01 PM IST
पीएम का आपत्तिजनक चित्र बनाकर व्हाट्स एप पर डाला
विज्ञापन
SD
विज्ञापन

विज्ञापन

बरहन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक चित्र बनाकर इसे व्हाट्स एप पर शेयर कर दिया गया। इसका पता चलने पर भाजपाई गुस्से में आ गए। आरोप अहारन गांव के ही एक युवक पर है। उसके खिलाफ थाना पर प्रदर्शन किया गया। उसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए तहरीर भी दी गई। बरहन पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देरशाम पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
भाजपाइयों ने बताया कि  गांवअहारन के कुछ युवकों ने व्हाट्स एप पर ग्रुप बना रखा है। इसका नाम है हम हैं अहारन के लोग। ग्रुप का एडमिन गांव का ही आरिफ है। सोमवार को किसी ने प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक चित्र बनाया और इसे हम हैं अहारन के लोग ग्रुप के सदस्य आजाद से शेयर किया। इसके बाद इसे आजाद ने कई लोगों को फारवर्ड कर दिया। भाजपा नेताओं के व्हाट्स एप पर पहुंचा तो उन्हें गुस्सा आ गया। भाजपा नेता रामप्रताप सिंह चौहान कार्यकर्ताओं के साथ थाना बरहन पहुंचे और आपत्ति जताई। पुष्पेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। पुष्पेंद्र भी हम हैं अहारन के लोग ग्रुप से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी आरिफ पुत्र मुन्ना खां और आजाद पुत्र जुम्मन खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देरशाम पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जबकि दूसरे की तलाश में दबिश जारी थी। थाने में प्रदर्शन करने वालों में हुकम सिंह चाहर, वीरेंद्र कुमार जैन, गगन सिसौदिया, लक्ष्मण सिंह, कैलाश ठाकुर, राधारमन सिसौदिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, इससे पहले आगरा में संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट किया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ वेब पोर्टल पर आपत्तिजनक बातें लिखी गईं। इन मामलों की पुलिस जांच कर रही है। पिछले दिनों एत्माद्दौला में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आपत्तिजनक फोटो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किए जाने का मामला भी सामने आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें