आज हम आपके लिए एक सोशल मीडिया से जुड़ी ऐसी खबर लाएं हैं जो बेहद चौंकाने वाली है। खासतौर पर ये खबर महिलाओं के लिए है। जी हां महिलाओं को सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना भारी पड़ सकता है। ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है। यहां एक युवती का फोटो सोशल मीडिया से उठाकर फोटोशॉप में एडिट किया और फिर उसे पोर्न वेबसाइट पर डाल दिया।
इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित युवती को ब्लैकमेल किया और फोटो हटाने के लिए पैसे की मांग भी रखी थी। आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आए हैं। जिनकी शिकायत साइबर क्राइम विभाग में की गई है।
ब्रिटिश अखबार डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ऐसे साइबर गिरोह सक्रिय हैं जो सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने वाली महिलाओं को निशाना बनाते हैं। ये गिरोह फेसबुक और ट्वीटर से महिलाओं को फोटो उठाता है। इसके बाद उस फोटो से छेड़छाड़ की जाती है। फोटो को अश्लील बनाने के बाद एक पोर्न वेबसाइट पर डाल देते हैं। शातिर अपराधी पीड़ित महिलाओं को ब्लैकमेल कर उसने तस्वीरें हटाने के बदले रुपये मांगते हैं।
दिल्ली के मयूर विहार इलाके की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने हाल ही में एक समुद्र किनारे का फोटो फेसबुक पर अपलोड किया था। महिला की उस तस्वीर को शातिर अपराधियों ने उसके फेसबुक अकाउंट से उठाया और फोटो एडिट कर अश्लील बना दिया। फिर पीड़ित को मैसेज कर फोटो हटाने के लिए 20 हजार रुपये की मांगे। पीड़िता ने परेशान होकर इस मामले में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
नोएडा से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। शातिर अपराधियों ने महिला को ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए, लेकिन फिर भी उसकी अश्लील फोटो नहीं हटाई। आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़ित महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत की।
पुलिस ने बताया कि पहले इस तरह के मामलों में एक तरफा प्यार करने वाले और पुरानी रंजिश के सामने आते थे। लेकिन आजकल इस काम को साइबर गिरोह अंजाम दे रहा है। ये गैंग लोगों को फंसाकर पैसा कमाने में लगा है।