फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिट्टू के अपहरण में अब साइकिल की पहेली

Sat, 22 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
वारदात के तीसरे दिन रखी गई थी श्रीजी गेस्ट हाउस के सामने साइकिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिट्टू के अपहरण में उसके चाचा पंकज और चाची इंद्रा के नार्को टेस्ट से तो कुछ नहीं निकला लेकिन तत्कालीन डीजीपी जावीद अहमद के आदेश पर नए सिरे से शुरू की गई जांच में नई कहानी सामने आ गई। पुलिस को जानकारी मिली है कि श्रीजी गेस्ट हाउस के गेट पर मिली बिट्टू की साइकिल वारदात के तीसरे दिन रखी गई थी। इसका पता गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज का गहराई से अध्ययन करने से चला है। अब सवाल है कि साइकिल को वहां कौन और क्यों रख गया था? सबसे बड़ा सवाल यह है कि साइकिल रखे जाने के दौरान गेस्ट हाउस का कैमरा क्यों बंद था? पुलिस को इससे कुछ न कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डीजीपी 15 दिन पहले आए थे। बिट्टू के पिता संजय अग्रवाल उनसे मिले थे। आरोप लगाया था कि पुलिस बिट्टू के अपहरण में कोई जांच नहीं कर रही है। इस पर डीजीपी ने आईजी सुजीत पांडे को जांच कराने के लिए कहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए गठित की गई टीम ने पूरे घटनाक्रम की नए सिरे से पड़ताल की।
पता चला कि बिट्टू की साइकिल सात जनवरी 2016 को ही श्रीजी गेस्ट हाउस के सामने रखी गई थी। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि पांच और छह को गेस्ट हाउस के गेट पर लगा कैमरा चालू था। इस दौरान वहां न साइकिल नजर आ रही है और न ही कोई साइकिल रखता नजर आ रहा है। संजय अग्रवाल का कहना है कि साइकिल सात को ही रखी गई। उस समय कैमरा बंद रहा। यह सिर्फ संयोग नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

उधर, जांच में लगी पुलिस टीम के सदस्यों का कहना है कि इसी बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। सवाल यह भी है कि अपहरण करने वाला दो दिन बाद साइकिल वहां क्यों रखने के लिए आएगा? बता दें, बिट्टू का अपहरण पांच जनवरी को हुआ था। सात को साइकिल मिली थी। इसके अगले दिन एक बालक ने दावा किया था कि एक बच्चे को उसके सामने कुछ लोग सफेद वैन में डालकर ले गए थे। इस बच्चे को बिट्टू माना गया।

आखिर बच्चा गया कहां?
आगरा।
इस वारदात में कई सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब आज तक नहीं मिल पाया है। अगर बिट्टू का अपहरण हुआ तो इसका मकसद क्या रहा? क्योंकि उसके परिवार से आज तक फिरौती नहीं मांगी गई। दूसरा बिट्टू आखिर है कहां? तीसरा, गुमशुदगी से लेकर अपहरण तक के तमाम पहलुओं पर जांच-पड़ताल के बावजूद अभी तक गुत्थी सुलझ क्यों नहीं पा रही?
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें