फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: आगरा मंडल में चार सॉल्वर सहित नौ दबोचे, पूछताछ में जुटी पुलिस

Mon, 28 Jan 2019 06:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा मंडल में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान दूसरे दिन नौ युवक पकड़े गए हैं। मथुरा में सॉल्वर सहित चार युवक गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं आगरा में दो सॉल्वर और एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया है। फिरोजाबाद में भी पुलिस ने एक सॉल्वर दबोचा है, जो दूसरे की जगह परीक्षा देने आया था। 

विज्ञापन


मथुरा की थाना गोविंदनगर पुलिस ने सोमवार को महाराज अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज से राजकुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी नगला हंसी, टूंडला फिरोजबाद को पकड़ा है। यह जितेंद्र यादव पुत्र भूरी सिंह निवासी लतीफपुर, फिरोजबाद के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। 

इसके अलावा दो परीक्षार्थी कॉपी बदलते हुए कृष्ण चंद गांधी स्कूल से दबोचे गए। वहीं हाईवे पुलिस ने मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में घुसे परीक्षार्थी को पकड़ा है। ये सभी पहली पाली में हत्थे चढ़े हैं। पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

आगरा में तीन गिरफ्तार

आगरा में थाना सदर क्षेत्र के शमसाबाद रोड स्थित ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में चंद्रेश पुत्र मनवीर सिंह निवासी बसेरा थाना चंदौस, अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। वो जितेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी विसेरा के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। 

ताजगंज के परीक्षा केंद्र आरवी पब्लिक स्कूल में रामनरेश नाम का युवक पकड़ा गया है। वो अपनी भाई रामबरन पुत्र सोबरन सिंह निवासी थाना राजाखेड़ा, धौलपुर राजस्थान के स्थान पर अवैध तरीके से परीक्षा दे रहा था। 

उधर, थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एनएस इंटर कॉलेज अमरपुरा में परीक्षार्थी माहुल कुमार पुत्र प्रमोद कुमार नकल करते पकड़ा गया है। उसके पास से ब्लूटूथ डिवाइस मिली है। आरोपी गांव चौरौली, थाना जेवर गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में दो दबोचे

फिरोजाबाद जिले में सिपाही भर्ती की परीक्षा के दौरान विश्ववेंद्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह जाट निवासी जिला भरतपुर, राजस्थान के स्थान पर परीक्षा देने आए जयहिंद सहानी पुत्र केवट सहानी निवासी बिहार को पुलिस पकड़ा है। 

परीक्षा केंद्र इस्लामियां इंटर कालेज में विश्वेंद्र के स्थान पर फर्जी आधार कार्ड पर जयहिंद परीक्षा देने आया था। परीक्षा कक्ष में विश्ववेंद्र भी पहुंच गया। पुलिस दोनों को थाने ले आयी है। विश्वेंद्र से 18 हजार रुपये में परीक्षा देने की बात जयहिंद से तय हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें