फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा दिलाओ अभियान में शामिल होगा नेहा शर्मा हत्याकांड

Mon, 11 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहा शर्मा हत्याकांड का खुलासा करने में सीबीआई को भले ही ढाई साल लग गया हो लेकिन इस चर्चित मामले की अदालत में सुनवाई तेजी से हो सकती है। उम्मीद इसलिए, क्योंकि इसे सजा दिलाओ अभियान में शामिल किया जाएगा। इसमें अभियोजन अधिकारी प्राथमिकता पर पैरवी करेंगे। गवाहों के बयान से लेकर साक्ष्य प्रस्तुत करने तक के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियोजन विभाग तीन तरह के केस चिह्नित कर रहा है। एक ऐसे अपराधियों पर दर्ज मामले जो लगातार अपराध कर रहे हों। दूसरा, सक्रिय चल रहे नए अपराधी। और तीसरा हाई प्रोफाइल मामले। नेहा शर्मा हत्याकांड को हाईप्रोफाइल की सूची में रखा गया है। इसमें किसी केस को चिह्नित कर उसे अभियोजन अधिकारी को आवंटित कर दिया जाता है।
अधिकारी की जिम्मेदारी होती है गवाहों से संपर्क करने की, कोर्ट से दरखास्त करके जल्द से जल्द गवाही कराने की। ताकि फैसले में देरी न हो। अगर गवाहों को कोई खतरा हो तो उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई जाती है। इस केस की फाइल भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दयालबाग एजूकेशन इंस्टीट्यूट में नैनो बायो टेक्नोलॉजी की शोध छात्रा नेहा शर्मा की हत्या 15 मार्च 2013 को की गई थी। इसमें सीबीआई ने चार दिन पहले ही संस्थान के अधिकारी के रिश्तेदार और उस समय बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र उदय स्वरूप के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस केस में सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 जनवरी की है।
हेमनदास हत्याकांड में तेज हुई सुनवाई
सजा दिलाओ अभियान के तहत राजा मंडी बाजार के व्यापारी नेता हेमनदास जैसवानी की हत्या का मामला पहले ही शामिल किया जा चुका है। इसमें गवाहों के बयान तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्हें सुरक्षा भी दी गई है। हेमनदास की हत्या में गवाह उनके बेटे सुशील जैसवानी की भी हत्या कर दी गई थी। यह केस भी अभियान में शामिल कर लिया गया है। इसमें चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
सजा दिलाओ अभियान के तहत हाईप्रोफाइल केस भी चिह्नित किए जा रहे हैं। अभियान का मकसद संगीन मामलों में सजा का प्रतिशत बढ़ाना है। - राजेश कुमार सक्सेना ( संयुक्त निदेशक, अभियोजन )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें