फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुचर्चित नेहा हत्याकांड की सुनवाई अब आगरा में ही, पिता की याचिका खारिज

Wed, 22 Nov 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सीबीआई की चार्जशीट से बढ़ी हैं आरोपी की मुश्किलें - फोटो : file photo
विज्ञापन
दयालबाग शिक्षण संस्थान में एमटेक में नैनो टेक्नोलॉजी की शोध छात्रा नेहा शर्मा की हत्या के मामले की सुनवाई आगरा कोर्ट में ही होगी। नेहा के पिता चाहते थे कि केस यहां से दिल्ली ट्रांसफर किया जाए। उन्होंने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले में उदय स्वरूप आरोपी है, उस पर नेहा की हत्या और बलात्कार का आरोप है। वह जेल में बंद है। नेहा की हत्या 15 मार्च 2013 को संस्थान की लैब में हुई थी, उसे कटर से काटा गया था। इसकी जांच पहले पुलिस ने की। पुलिस ने उदय स्वरूप को मुख्य आरोपी और लैब असिस्टेंट यशवीर सिंह संधू को सह आरोपी बनाया था।

बाद में केस की जांच सीबीआई को चली गई। सीबीआई ने अकेले उदय स्वरूप को आरोपी बनाया। सीबीआई ने आगरा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। केस की सुनवाई यहीं पर चल रही है। इस बीच नेहा के पिता रक्षपाल शर्मा ने केस ट्रांसफर कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने फोन पर इसकी पुुष्टि की है कि  याचिका खारिज हो गई है। उधर आगरा कोर्ट में अगली सुनवाई के लिए नौ दिसंबर की तारीख लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें