फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा हत्याकांड में सीबीआई के छापे

Mon, 05 Oct 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की शोध छात्रा नेहा शर्मा की हत्या के मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) की टीम लंबे अरसे बाद फिर से हरकत में आई है। जांच एजेंसी ने रविवार को शहर के शाह मार्केट से दो दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। इसकेबाद देर रात तक कई जगह छापमेरी की। टीम ने आईपेड बरामद किया है। माना जा रहा है कि यह नेहा का गायब आईपेड हाो सकता है।
विज्ञापन

संस्थान की लैब में ही 15 मार्च 2013 को नेहा शर्मा की हत्या की गई थी। पुलिस ने संस्थान से जुड़े उदय स्वरूप और लैब असिस्टेंट यशवीर सिंह संधू को गिरफ्तार किया था। बाद में दोनों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी।
बाद में 24 जुलाई को केस की जांच सीबीआई को चली गई थी। दो साल से ज्यादा हो गया लेकिन अभी तक जांच एजेंसी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। इस बीच खबर आई कि उदय स्वरूप का मौके से लिए गए सैंपल से डीएनए मिल गया है। फिर भी चार्जशीट दाखिल नहीं की गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों केस का जांच अधिकारी बदल गया। राजा राजमर्थंडरन की जगह जांच मिली एसपी टी बालाराम को। इसके बाद सीबीआई अब फिर से हरकत में आई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीबीआई टीम ने रविवार को पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया।
एसपी प्रोटोकोल से पुलिस बल लिया। इसके बाद शाह मार्केट में दबिश दी। यहां से दो दुकानदार हिरासत में लिए। इनमें से एक ताजगंज का रहने वाला है। इसके बाद शहर में कई और जगह दबिश दी। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। जबकि सीबीआई अधिकारी फोन पर कुछ भी बोलने से बचते रहे।
... तो आरोपियों की संख्या बढ़ेगी
आगरा। केस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीबीआई जांच आगे बढ़ते ही लग रहा है कि आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। मुख्य आरोपी की मदद करने वाले लोगों को भी जांच एजेंसी आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें