फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में मासूम से हैवानियत के बाद उतारा मौत के घाट, फिर पेड़ से टांग दी लाश

Tue, 22 May 2018 09:37 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
वारदात की जगह जांच करने पहुंचे एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक आठ वर्षीय बच्चे के साथ हैवानियत कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। 
विज्ञापन


कातिल ने इसके बाद उसका शव फंदा बनाकर पेड़ से टांग दिया। आरोपी के पकड़े जाने और उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। 

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मच गया है। 

मौके पर पर जुटी भ्ाीड़ - फोटो : अमर उजाला
एटा के निधौलीकलां थाने के गांव फतेहपुर में रविवार शाम को एक आठ वर्षीय बच्चा लापता हो गया। परिजनों ने पहले समझा कि वह पिता के पास खेत गया होगा। 

जब देर शाम को पिता अकेले ही घर लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। किसी ने बताया कि पड़ोस का देवेंद्र उसे कोल्ड ड्रिंक पिला रहा था। 

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने देवेंद्र की तलाश की तो और उसे पकड़कर पूछताछ शुरू की। पुलिस को उसकी बात से शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ शुरू की। 
विज्ञापन

गुनाह किया कबूल

इसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद कर लिया। बच्चे की हालत को देखते हुए लग रहा था कि उससे कुकर्म किया गया है। 

फिलहाल पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बच्चा दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें