फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से ज्यादा पब्लिक ने पकड़े बदमाश

Fri, 15 Jan 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौका ए वारदात से बदमाशों को पकड़ने में पुलिस का रिकार्ड बेहद खराब है। इसके विपरीत पब्लिक ने कई बार जान जोखिम में डालकर अपराधियों को सलाखों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन

जैसे प्रथ्वीनाथ से सराफ क ी हत्या कर भागते बदमाश पकड़े गए हैं, वैसे ही दो महीने पहले यमुना पार पूरा गिरोह पब्लिक ने दबोचा था। तब बदमाश सराफ के घर डाका डालने आए थे। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इसी तरह मलपुरा में डाक्टर के घर लूटपाट करने वाले आए बदमाश लोगों ने पकड़ लिए थे। बदमाशों ने फायर भी किए थे, लेकिन लोग घबराए नहीं   थे।
दो दिन पहले पश्चिमी पुरी रोड पर शिक्षिका के साथ लूटकर भाग रहा बदमाश पकड़ा गया था। उसे शिक्षिका ने पब्लिक की मदद से पकड़वाया था। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कई घटनाओं का खुलासा किया। न्यू आगरा में फीरोजाबाद के व्यवसायी से लूट कर रहे बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए थे। व्यवसायी ने उनकी बाइक पकड़ ली थी।
विज्ञापन

इसके विपरीत पुलिस का रिकार्ड बेहद खराब है। हालांकि चार दिन पहले हरिपर्वत थाना पुलिस ने लूटकर भाग रहा बदमाश पकड़ा था। वह एत्माद्दौला का हिस्ट्रीशीटर निकला था।
अपराधों की झड़ी लगी
-। 13 जनवरी : रकाबगंज से चूड़ी कारोबारी  का अपहरण। जगदीशपुरा के विनय नगर में मुनीम से ढाई लाख रुपये की लूट।
-। 12 जनवरी : ताजगंज में पशु व्यापारी से पांच लाख की लूट।
-। 11 जनवरी : हरिपर्वत क्षेत्र में फल व्यापारी तनवीर को गोली मारी।
-। 09 जनवरी :  सैंया के ग्राम सराय में डाका । लाखों का माल लूट ले गए बदमाश।
-। 05 जनवरी : न्यूग आगरा के कमला नगर से छात्र बिट्टू का अपहरण।
-। एक जनवरी : खंदौली में  बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दिन दहाड़े डाका।
-। 30 दिसंबर 2015 : शमसाबाद से छात्र प्रिंस का फिरौती के लिए अपहरण।
-। 28 दिसंबर 2015 : कागारौल में पशु व्यापारी रफीक और उसके भतीजे चंदा उर्फ भल्ला से एक करोड़ की लूट।
-। 27 दिसंबर 2015 : लॉयर्स कालोनी में  यूनिवर्सिटी  लिपिक दिलावर सिंह के घर डाका।
22 नवंबर 2015 : फुलट्टी में सराफ धन कुमार जैन पर जानलेवा हमला।
18 अक्टूबर : संगीता रोड पर लक्ष्मी नारायण गोविंद प्रसाद अग्रवाल ज्वेलर्स के कर्मचारी नरेंद्र कुशवाहा उर्फ रिंकू (36) की कनपटी पर गोली मारकर 45 लाख की लूट।
09 जुलाई : आवास विकास कालोनी के सेक्टर पांच में प्रांशु ज्वेलर्स के मालिक संदीप सोनी से 25 लाख रुपये के 21 जून : विजय नगर कॉलोनी में पिस्टलों से लैस पांच नकाबपोश बदमाशों ने सराफा रिंकू बंसल से छह किलो सोने (लगभग 1.62 करोड़ ) के जेवरात से भरे दो बैग लूट लिए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें