फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 ट्रेनों में ज्यादा बढ़ीं आपराधिक घटनाएं

Thu, 29 Oct 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 60 ट्रेनों को चिह्नित किया गया है, जिनमें आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। डीजी द्वारा दी गई इस सूची में कोटा-पटना एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, गोमती, कर्नाटक, तमिलनाडु और गोंडवाना एक्सप्रेस प्रमुख हैं। चुनाव के चलते फिलहाल फोर्स की कमी है।
विज्ञापन

चुनाव बाद इन सभी ट्रेनों में एस्कॉर्ट को और मजबूत किया जाएगा। यह कहना था पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एंटनी देव कुमार का। वह बुधवार को जीआरपी लाइन में वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि कई अपराधी दस साल से फरार हैं। इन पर इनाम बढ़ाने और गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

जहरखुरानों को भी चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही ट्रेनों, प्लेटफार्म और उसके आसपास के ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी। यह प्लेटफार्म के आसपास भी न फटकें, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
जीआरपी को स्मार्ट बनाने के लिए मोबाइल एप के परीक्षण का कार्य चल रहा है। रक्षक योजना के तहत ट्रेनों में एस्कॉर्ट करने वाले पुलिसकर्मियों की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। इस मौके पर एसपी जीआरपी गोपेशनाथ खन्ना समेत जीआरपी मंडल के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें