फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल में शोरूम से 22 लाख के मोबाइल चोरी, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए चोर

Tue, 15 Oct 2019 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मोबाइल शोरूम में जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के कारगिल चौराहे पर स्थित स्पेसिफिक मॉल में रविवार रात को मोबाइल शोरूम का शटर उठाकर चोर 22 लाख के मोबाइल चोरी कर ले गए। मार्केट की एक अन्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो चोर नजर आ रहे हैं। पुलिस ने जांच कर रही है। 
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 निवासी हेमंत गुप्ता का कारगिल चौराहे पर स्पेसिफिक मॉल में मोबाइल शोरूम है। रविवार रात 10 बजे शोरूम बंद हुआ था। सोमवार सुबह 10 बजे शोरूम पर कर्मचारी आए तो शटर खुला हुआ था। चोर शोरूम में रखे 86 मोबाइल ले गए। 

इनमें 15 मोबाइल 50 हजार से 90 हजार रुपये कीमत तक के हैं। चोर मोबाइल ऐसेसरीज भी चोरी कर ले गए। सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी शोरूम से साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। आशंका है कि चोरों ने जैक से शटर उठाया। इसके बाद अंदर घुसे। मोबाइल व्यापारी हेमंत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए मोबाइल और एसेसरीज की कीमत तकरीबन 22 लाख रुपये है।
विज्ञापन

कैमरों की डीवीआर भी ले गए चोर

मोबाइल शोरूम से चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी चोरी कर ले गए, जिससे पुलिस को फुटेज नहीं मिल सके। वहीं एक ज्वैलरी शॉप की सीसीटीवी फुटेज में रात तकरीबन 1:20 बजे दो युवक शोरूम के पास से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ पर बैग टंगे हुए हैं। इससे आशंका है कि यही चोर थे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच की जा रही है।

चौराहे पर रहती है पुलिस तैनात

कारगिल चौराहे पर रात में पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद शोरूम में चोरी होना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर रही है। कारगिल पर स्पेसिफिक मॉल तीन मंजिला बना हुआ है। इसमें 15 से अधिक दुकानें हैं। इसके अलावा भी चौराहे पर कई मार्केट हैं।

शहर में लगातार हो रहीं वारदात

शहर में चोरी की वारदात लगातार हो रही हैं। चोरों ने पिछले दिनों हींग की मंडी में जूता विक्रेताओं की दुकानों को निशाना बनाया था। इससे पहले किनारी बाजार की दुकानों में चोरी कर चुके हैं। इसके अलावा भी कई मार्केट में चोरी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें