फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार बताकर घर में घुसे बदमाश, महिला को बंधक बनाकर 10 लाख के जेवरात लूटे

Fri, 28 Dec 2018 05:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
मथुरा जिले में आपराधिक घटनाएं थम नहीं रही है। कोतवाली सुरीर क्षेत्र के गांव कराहरी में दो बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दो बदमाश खुद रिश्तेदार बताकर घर में घुसे और महिला को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


जब बदमाश घर में घुसे तब महिला घर में अकेली थी और पति बाजार गया था। पीड़ित के मुताबिक बदमाश करीब 10 लाख के जेवरात और 10 हजार की नकदी लूटकर ले गए है। अभी मामले की रिपोर्ट नहीं हुई है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

गांव कराहरी निवासी विश्वेंद्र उर्फ विष्णु शुक्रवार को 11 बजे टैंटीगांव किसी काम से गया था। उसके दोनों बच्चे स्कूल चले गए। पत्नी प्रियंका घर में अकेली थी। इसी बीच करीब साढ़े ग्यारह बजे दो युवक घर में आ गए जो खुद को विश्वेंद्र का रिश्तेदार बताने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के हाथ-पैर बांधे, मुंह में लगाया टेप

प्रियंका से कहा कि पूछकर बताएं कि वो (विश्वेंद्र) कितनी देर में आएंगे। प्रियंका कमरे से मोबाइल लेने के लिए जैसे ही बढ़ी दोनों ने हथियार निकाल लिए और महिला को कब्जे में ले लिया। हाथ-पैर बांधकर घर में एक तरफ बैठा दिया और मुंह पर टेप लगा दिया। 

महिला के मुताबिक लुटेरों ने अलमारी की चाबी ले ली और लॉकर खोलकर उसमें से सोने और चांदी के जेवरात निकाल लिए। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि बदमाश करीब बीस मिनट घर में रहे और जाते वक्त घर का दरवाजा बाहर से बंद कर गए। 

बदमाशों के जाने के बाद महिला ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बाहर से दरवाजा खोलकर महिला को बाहर निकाला। विश्वेंद्र पूर्व विधायक ठाकुर कुशलपाल सिंह का परिवारीजन बताया जा रहा है। 

कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। घनी आबादी वाले गांव में लूट हो जाए और गांव में किसी को पता न चले यह संभव नहीं है। किसी ने महिला के घर किसी को आते जाते नहीं देखा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें