आगरा के बरहन क्षेत्र में टूंडला से कार बुक करके लाए तीन बदमाशों ने चालक को गोली मार दी। इसके बाद कार लूटकर फरार हो गए। चालक ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
टूंडला निवासी राजीव शर्मा की होंडा मोबिलियो कार है। उसे टूंडला निवासी बसंत कुमार पुत्र भीकमपाल चलाता है। शाम तकरीबन साढ़े चार बजे तीन युवकों ने टैक्सी स्टैंड से उसकी कार को बरहन के गांव कुरगवां जाने के लिए बुक किया था।
युवकों ने बताया था कि वह जन्मदिन पार्टी में जा रहे हैं। रात में ही वापस आ जाएंगे। चालक तीनों को बरहन लेकर आया। वो अभी नगला महासिंह में पहुंचा था कि कार में पिछली सीट पर बैठे बदमाशों ने बसंत को गोली मार दी।