फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: टप्पेबाजों ने कागज की गड्डी थमाकर बुजुर्ग से 50 हजार रुपये लूटे, दिनदहाड़े हुई वारदात

Thu, 03 Dec 2020 04:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े ताज व्यू तिराहे पर 70 साल के व्यक्ति से टप्पेबाज 50 हजार रुपये लूट ले गए। शमशाबाद रोड स्थित महादेव नगर निवासी सत्य प्रकाश फतेहाबाद रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में पैंशन के रुपए निकालने आए थे। रुपए निकालने के बाद पैदल घर जा रहे थे। तभी दो लोग आए। 

विज्ञापन


उक्त दोनों ने सत्य प्रकाश को अपनी बातों में फंसा लिया। रुपये दोगुना करने का लालच दिया। उसके बाद कागज की दो गड्डी थमा कर 50 हजार लेकर फरार हो गए। कुछ दूरी पर जाने पर सत्य प्रकाश को लूट का पता चल सका। इससे वह सदमे में आ गए। सड़क पर कुछ लोगों ने उनकी मदद की और घर पहुंचाया। 


परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास में लगी है। सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि वृद्ध के साथ टप्पेबाजी हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें