फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरा में बदमाशों ने  पुलिस पर गोली चलाई

Thu, 02 Jun 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
सिकंदरा में अकबर के मकबरे के पास बुधवार सुबह एक युवक से लूट का प्रयास कर रहे बदमाशों ने अचानक क्राइम ब्रांच के पहुंचने पर गोली चला दी। मौके से भागते बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। उधर, गोलियां चलने की आवाज सुनकर पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर लुटेरे हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी सिर्फ इतना बता रहे हैं कि कुछ लुटेरे हाथ आए हैं, उनसे कई घटनाओं के बारे में पूछताछ हो रही है। हैरानी की बात यह रही कि क्राइम ब्रांच बदमाश पकड़कर ले गई और सिकंदरा थाना पुलिस को कुछ पता ही नहीं चला। गोली चलने की सूचना पर बाद में थाना से पुलिस पहुंची।
उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाश स्कार्पियों में थे। गाड़ी पर सपा का झंडा भी लगा था। इनके पास से असलाह भी मिले हैं। अभी चार बदमाश पकड़े गए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनसे जानकारी लेकर इनके साथी पकड़े जाएंगे। बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें