फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई को जानकारी भेज रहा था मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग का कर्मचारी, एसटीएफ ने पकड़ा

Thu, 17 Sep 2020 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हरियाणा में सीआईए धारूहेड़ा पुलिस व एसटीएफ की टीम ने बुधवार रात को पाकिस्तानी सेना के लिए जासूसी करने के आरोप में मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग के जयपुर में तैनात एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जासूसी करने वाला कर्मचारी पाकिस्तानी की एक महिला के संपर्क था तथा कई माह से उसे खुफिया जानकारी पहुंचा रहा था। 

विज्ञापन


रेवाड़ी के गांव दखोरा से छुट़्टी पूरी होने के बाद आरोपी जयपुर जा रहा था। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे संख्या-48 स्थित धारूहेड़ा बस स्टैंड पर बस में बैठते समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पाक महिला ने जवान को अपने प्रेम जाल ( हनी ट्रैप) में फंसा रखा था।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी महिला को खुफिया जानकारी देने वाला जवान जिला के गांव दखौरा निवासी महेश है जो वर्तमान में जयपुर में मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग में तैनात है। महेश के गिरफ्तार होने की सूचना के बाद भारतीय सेना में खलबली मच गई है, क्योंकि वह सेना इंजीनियरिंग विंग में ही सिविल कर्मचारी है। आरोपी महेश करीब ढ़ाई साल पहले भर्ती हुआ था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महेश सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला के साथ संपर्क में आया। इसके बाद महेश व महिला के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। इसी दौरान महिला उससे भारतीय सेना और अन्य गोपनीय जानकारी मांगने लगी। दो साल से भी ज्यादा समय से वह पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था। 

बताया जा रहा है कि इस दौरान उसे पैसे भी मिलने के सबूत सामने आए हैं। राजस्थान से सटे धारूहेड़ा से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। उसके मोबाइल से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। वह किस-किस से संपर्क में था और किसके आदेश पर यह कर रहा था। 

रेवाड़ी सैनिक बाहुल्य जिला है। रेवाड़ी एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। एसटीएफ मामले में जांच कर रही है आरोपी ने क्या-क्या सूचनाएं महिला को दी इसके लिए पूछताछ की जा रही है। संवेदनशील मामला होने के चलते पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

गिरफ्तार आरोपी महेश को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। एसटीएफ मामले में जांच कर रही है। आरोपी ने क्या-क्या सूचनाएं महिला को उपलब्ध करवा दी हैं, इसकी पूछताछ की जा रही है। संवेदनशील मामला होने के कारण पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी रेवाड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें