कासगंज में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। वो शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। पूछताछ में आरोपी ने हत्या के पीछे जो वजह बताई है, उसे जानकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए।
सोमवार को घर से लापता हुई मासूम बच्ची का शव गांव में रिश्ते की दादी के घर से बरामद हुआ था। पुलिस ने दादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि हत्या आरोपी नाती फरार हो गया। वो नाबालिग है। गुरुवार शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में है और स्टेशन पर है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की और रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।