देर शाम घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान पर पिटाई करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ आनन-फानन में केस दर्ज कर लिया। इससें एससी/एसटी एक्ट की धारा बाद में जोड़ी गई।
पीड़ित महिला ने बयान में बताया कि उनकी हरीनौ रोड पर फोटोग्राफी की दुकान है। वह अपनी पड़ोसन के साथ सुबह दुकान पर जा रही थी। जब वह वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि सुखदेव सिंह और जसविंदर सिंह निवासी कोटकपूरा उनकी दुकान से सामान निकालकर बाहर फेंक रहे हैं। जब उन्होंने आरोपियों को रोकना चाहा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसे बालों से खींचा, उसके पेट में लातों से वार किए और उसे अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर जब लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते वह दुकान से दो कैमरे व एक सोफा उठाकर ले गए। एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने कहा कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।