एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव सिलामई में मंगलवार की रात घर में घुसकर दूध कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। कारोबारी के परिजन 12 लाख रुपये लूटने का भी आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है और पिता-पुत्रों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गांव सिलामई निवासी दूध कारोबारी खीलेंद्र सिंह (22) पुत्र नंदन सिंह के घर में घुसकर मंगलवार की रात हमला किया गया। चाकू से हमलाकर खीलेंद्र सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- महिला को जलाकर मारने का मामला: पूर्व सैनिक ने मांगा एक करोड़ मुआवजा
परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर लेकर पहुंचे, यहां हालत चिंताजनक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया। आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में रात 11 बजे घायल ने दम तोड़ दिया।