फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों की धमकी से घर में कैद हुई एमबीए छात्रा, कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद

Mon, 22 Jul 2019 03:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की एक एमबीए छात्रा जुआरियों की धमकी से दहशत में है। आरोप है कि जुआरियों ने उससे छेड़छाड़ और मारपीट की। उसके भाई को भी पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मगर, कार्रवाई नहीं की। अब आरोपी घर आकर धमका रहे हैं। शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इस कारण वो घर में कैद हो गई है।
विज्ञापन


छात्रा जगदीशपुरा क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। छात्रा ने बताया कि वो 19 जुलाई को भाई के साथ बाजार से आ रही थी। गली में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस कारण भाई ने बाइक रोक ली। तभी क्षेत्र का सुनील, उसका भाई, जीजा सहित चार लोग दो बाइकों से आए। उनसे गालीगलौज करने लगे। 

छात्रा के भाई ने गाली देने से मना किया। आरोप है कि सुनील पक्ष ने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा ने बचाने का प्रयास किया। इस पर उससे छेड़छाड़ की। बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। चारों धमकी देकर भाग गए। छात्रा ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छात्रा का कहना है कि शनिवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुनील क्षेत्र में जुआ कराता है। इसका उसके पास वीडियो भी है। पुलिस को यह वीडियो दिखाया। मगर, आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। इस कारण छात्रा कॉलेज और संस्था के ऑफिस भी नहीं जा पा रही है। 

छात्रा के भाई से चल रहा विवाद

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मई में युवती के भाई से विवाद हुआ था। तब भी पुलिस को सूचना दी गई थी। मगर, लेन-देन का विवाद निकला था। जुआरियों का वीडियो पुराना है। वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। 

सेंट्रल जेल के पीछे है जुए का अड्डा

पीड़िता का दावा है कि जुआरियों का जो वीडियो है, वो सेंट्रल जेल के पीछे स्थित एक मोहल्ले का है। इसमें 15-20 लोग जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग खड़े हुए भी हैं। इसमें उससे मारपीट के आरोपी भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें