फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला से दुष्कर्म: आरोपी सिपाहियों की तलाश में जुटी पुलिस, आगरा-बुलंदशहर में दबिश

Sun, 08 Sep 2019 08:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में विदेशी मूल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आगरा जीआरपी और इंटेलीजेंस के सिपाही की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि अभी आरोपियों का कोई पता नहीं चल सका है। इनमें एक धर्मेद्र गिरि बुलंदशहर का रहने वाला है, जबकि आकाश पंवार आगरा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


मूलरुप से किर्गिस्तान की रहने वाली महिला ने पांच साल पहले हाथरस जिले के एक गांव निवासी युवक से शादी कर ली थी। शादी के बाद महिला ने यहां की नागरिकता भी ले ली। कोतवाली में जो मुकदमा दर्ज हुआ है उसके अनुसार पांच महीने पहले विदेशी महिला वीजा अवधि बढ़वाने के लिए लखनऊ जा रही थी। 

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: वीजा के बहाने बुलाकर दो सिपाहियों ने किया विदेशी महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


आगरा फोर्ट जीआरपी के सिपाही धर्मेंद्र गिरि से उसकी मुलाकात हो गई। सिपाही महिला को वीजा अवधि बढ़वाने के लिए लखनऊ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सिपाही ने उसका वीडियो भी बनाया था। इसके बाद धर्मेंद्र गिरि उसे मथुरा ले आया। यहां एक होटल में धर्मेद्र और उसके साथी आकाश पंवार ने दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


सिपाही आकाश पंवार आगरा फोर्ट इंटेलीजेंस कार्यालय में तैनात है। मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस आरोपियों को पकड़ने को दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही धर्मेंद्र गिरि को पकड़ने एक टीम बुलंदशहर और दूसरी टीम आगरा में आकाश पंवार के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें