फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टरमाइंड निकला सराफ, पांच लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल के मुख्य बाजार में शुक्रवार रात कपड़ा कारोबारी शिव प्रकाश गुप्ता के घर डकैती की वारदात कस्बे के ही सराफ और उसके छह साथियों ने मिलकर की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

19 फरवरी की रात को शिव प्रकाश गुप्ता की बेटी की शादी थी। परिवार शमसाबाद शादी में गया था। तभी वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने 21 फरवरी की रात को किरावली तिराहे के पास जायलो कार सवार पांच बदमाशों को पकड़ा। इनमें कागारौल निवासी अशफाक, सद्दाम हुसैन, विलाल, बंगाली उर्फ रमेश उर्फ अबरार और आलमगंज (लोहामंडी) निवासी सुबान हैं। दो आरोपी तेलीपाड़ा (लोहामंडी) निवासी अशरफ और रितिक उर्फ नूर मोहम्मद फरार हैं। कार अशरफ के भाई की है।
एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि अबरार सराफ है और कारोबारी के घर से 200 मीटर की दूरी पर उसकी रमेश ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उसका व्यापारी के घर आना-जाना था। व्यापारी की बेटी की शादी का पता चलने पर उसने अपने साथी अशफाक के साथ मिलकर लूट की साजिश की। छह बदमाश घर के अंदर घुसे, जबकि एक बाहर खड़े होकर नजर रखे था। शादी का सामान लेने आने के बहाने वृद्धा से घर का गेट खुलवाया और उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। अशफाक थाना सदर से 25 आर्म्स एक्ट और सुबान कैंट जीआरपी से लोहे का कबाड़ा चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

चोरी का मुकदमा, खुलासे में डकैती
व्यापारी के घर में डकैती की वारदात में भी पुलिस ने खेल किया। डकैती को चोरी में दर्ज किया। इसके अलावा लूटा गया माल भी कम दिखाया। मगर, जब खुलासा किया तो उसे डकैती बताया। पांच बदमाशों को पकड़कर तकरीबन 50 लाख का माल भी बरामद किया।  इसमें 1.396 किलोग्राम सोने के जेवर और 5.745 किलोग्राम चांदी के जेवरात हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें