फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका की मौत, युवक के पांच तो महिला के हैं तीन बच्चे

Sun, 24 Mar 2019 06:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले में जहर खाने से प्रेमी-प्रेमिका की मौत हो गई। दोनों शादीशुदा थे। प्रेमिका के तीन बच्चे और प्रेमी के पांच बच्चे हैं। पुलिस दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस लाई। पुलिस मृतकों के परिजनों से जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन


महिला रामादेवी (33 वर्ष) निवासी मुरलीनगर फिरोजाबाद अपने प्रेमी गुंदाऊं निवासी अशोक (42) के साथ होली की दौज से गायब थी। परिजन तलाश कर रहे थे। आज दोनों को शिकोहाबाद में पकड़ लिया गया। 

परिजन दोनों को शिकोहाबाद से फिरोजाबाद ला रहे थे। रास्ते में दोनों की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है। परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें