फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल की दीवार तोड़ने पर मंटोला में सांप्रदायिक तनाव

Sat, 15 Oct 2016 12:41 AM IST
धर्मस्थल की दीवार तोड़ने पर मंटोला में सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन
दो समुदाय के लोग थाने पर जुटे, पुलिस ने रुकवाया निर्माण  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शहर के संवेदनशील इलाके मंटोला में शुक्रवार शाम को एक धर्मस्थल की दीवार तोड़ने पर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। दो समुदाय के लोग जुट गए। हंगामा होने लगा। इसके बाद लोग थाना पर आ गए। बाद में दीवार को फिर से बनवा दिया। वहीं निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। 
विज्ञापन

धर्मस्थल मंटोला थाने के पास है। उसके पिछले हिस्से में एक मकान है, जोकि दूसरे समुदाय के व्यक्ति का है। बताया गया है धर्मस्थल के गेट के बगल से ही मकान स्वामी दूसरा गेट निकाल रहा था। इसके लिए धर्मस्थल की दीवार को तोड़ दिया। शुक्रवार को जब इसकी जानकारी आसपास के लोगोें को हुई तो आक्रोश फैल गया। लोगों ने विरोध किया। मकान मालिक पक्ष के लोग भी जुट गए। तुरंत ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पहुंच गए। सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने बताया कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें