फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार पति से नौकरी करने को कहा तो मार दी गोली

Thu, 25 May 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Firing - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आगरा में थाना शाहगंज क्षेत्र के एक गांव में पत्नी को मायके से लेने आए युवक ने वापस न चलने पर उसे गोली मार दी। बताया गया है कि युवक बेरोजगार है और पत्नी उससे कुछ कमाने की कह रही थी। 
विज्ञापन


घटना गुरुवार को थाना शाहगंज के नगला फ़कीरचंद में हुई।  गुरसहायगंज, कन्नौज का रहने वाला सद्दाम अपनी पत्नी मंतशा को उसके मायके से बुलाने आया था। मंतशा इसलिए पति का घर छोड़ आई क्योंकि वो कोई काम नहीं करता था। इससे घर में आर्थिक परेशानी हो रही थी। 

गुरुवार को अपने मायके में मंतशा ने सद्दाम के सामने नौकरी करने और कुछ कमाने की शर्त रखी। तभी वापस ससुराल जाने को कहा। बताया गया ळै कि इस पर सद्दाम भड़क गया और उसने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वाले घायल मंतशा को एसएन इमरजेंसी में लेकर आए। यहां उसका उपचार कराया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें