फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे नौकरी दिलवाई वही मारकर गाड़ गया जमीन में

Thu, 27 Jul 2017 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चौमुंहा/जैंत (मथुरा)
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के चौमुंहा में गुरुवार को तड़के हाईवे पर नागकुंड के सामने बने वाटर प्लांट के कर्मचारी की उसके हेल्पर ने गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं पास में मिट्टी में दबा दिया। फिर मृतक के मोबाइल से ही वाटर प्लांट के स्वामी को हत्या की खबर देकर लापता हो गया। 
विज्ञापन


घबराया प्लांट मालिक जब मौके पर पहुंचा तो उसे कुछ भी नहीं मिला। वहीं, सुबह मालिक को मिट्टी में दबे पैर दिखाई दिए तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को मौके से शराब और नमकीन भी मिली है। संभावना जताई जा रही है कि हत्या से पहले दोनों ने शराब पी थी। 

गुजरात के बलसाड निवासी संतोष (39) पुत्र रमेश सवा महीने से जैंत हाईवे पर नागकुंड के सामने बने जैंत निवासी रामप्रकाश के वाटर प्लांट पर नौकरी कर रहे थे। इसी प्लांट पर कर्मचारी अशोक हेल्पर के रूप में काम करता था। बताते हैं कि संतोष ने इसे तीन दिन पहले ही प्लांट पर नौकरी दिलाई थी। 
विज्ञापन


गुरुवार की तड़के 3:20 बजे प्लांट मालिक रामप्रकाश के पास संतोष के मोबाइल से कॉल आई, तो कुछ देर बाद उन्होंने मोबाइल पर पलट कर फोन किया, लेकिन मोबाइल अशोक ने उठाया और उन्हें बताया कि संतोष की हत्या हो गई है। इस पर घबराए रामप्रकाश तुरंत प्लांट पर पहुंचे पर उन्हें कोई नहीं मिला। इससे वे लौट गए। 

उधर, सुबह करीब 11:15 बजे सब्जी लेकर रामप्रकाश दोबारा प्लांट पर पहुंचे तो उन्हें मिट्टी में दबे किसी के पैर दिखाई दिए, उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी। सूचना पर सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा, वृंदावन कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पायल पहुंच गए। जैंत पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो शव संतोष का निकला। उसे गला रेतकर कर मारा गया था। 

मुंह पर कपड़ा बंधा था। चेहरे पर चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने पास से शराब, नमकीन और दरांत भी बरामद की। जैंत चौकी प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि प्लांट स्वामी रामप्रकाश की तहरीर पर हेल्पर अशोक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें