फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में कुर्सी पर बैठने पर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 30 Apr 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजगंज के धांधुपुरा गांव में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे शादी समारोह से खींचकर लवकांत (22) नाम के युवक की हत्या कर दी गई। वह पास के बुढ़ाना गांव से शादी में भाग लेने आया था। यहां कुर्सी पर बैठने को लेकर बुढ़ाना के ही चार युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी में वे उसे खींचकर बाहर ले गए और दो गोलियां मार दीं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बच पाई। उधर हत्यारोपी वारदात के बाद मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


धांधुपुरा में संजू की भतीजी की शादी थी। इसमें बुढ़ाना गांव से ओम प्रकाश का बेटा लवकांत भी गया था। उसकी हत्या का आरोप इसी गांव के सत्यपाल यादव, कृपा राम यादव, भूरा यादव और विक्की यादव पर है। लवकांत के भाई धर्मवीर ने बताया कि वहां कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। लवकांत जिस कुर्सी पर बैठना चाह रहा था, उसे आरोपियों में से एक ने खींच लिया। लवकांत ने विरोध किया तो उसे पीटते हुए खींचकर शादी समारोह से बाहर ले गए। वहां उसे दो गोलियां मारी गईं। 

शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। लवकांत लहुलुहान होकर गिर पड़ा। लोगों ने उसके परिवारजनों को बताया। वे लोग उसे लेकर पहले ताजगंज के फतेहाबाद रोड स्थित एक हॉस्पिटल में गए। वहां हालत बेहद नाजुक बताते हुए कहीं और ले जाने की सलाह दी गई। इस पर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां डाक्टर ने मृत बताया। उधर आरोपी बताए गए युवक मौके से फरार हो गए। सीओ सदर श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

  शराब की तस्करी करते हैं आरोपी लवकांत चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। प्रवेश और धर्मवीर उससे बड़े हैं और सत्यवीर छोटा। धर्मवीर ने बताया कि लवकांत के हत्यारोपी शराब की तस्करी करते हैं। लवकांत पर आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा कायम था। उसने पिछले साल इंटर किया है। इसके बाद पढ़ाई छोड़कर खेती कर रहा था। परिवार में खेती का ही काम होता है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें