फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर घूम रहे प्यार में ठगने वाले

Mon, 26 Jun 2017 09:10 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
facebook crime
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती, इसके बाद प्यार। धीरे-धीरे मोबाइल पर अंतरंग बातें और फिर लड़की से पैसे ऐंठना। आगरा में इसी तरह का दूसरा मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकात पुलिस ने की है। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा की एक युवती से युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का वादा किया। इसके बाद उससे रुपये ऐंठने लगा। युवक पहले से शादीशुदा निकला। तब युवती ने रुपये वापस मांगे। युवक धमकाने लगा। पीड़िता ने सोमवार को थाना हरीपर्वत में शिकायत की है।

सिकंदरा क्षेत्र की युवती 12वीं पास है। नवंबर 2016 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती सदर के युवक से हो गई। कुछ दिन बाद ही दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। युवक शादी का वादा करने लगा। एक दिन युवती से मिलने आया। 
विज्ञापन


उसने बताया कि वह शादीशुदा है, लेकिन पत्नी से तलाक लेना चाहता है। इसके बाद उससे शादी करेेगा। युवती राजी हो गई। युवक ने युवती से कई बार रुपये भी उधार लिए। युवती ने रुपये वापस मांगे तो आनाकानी करने लगा। युवक संजय प्लेस की एक कंपनी में काम करता है। 

इससे पहले एक मामले में आगरा के अछनेरा के युवक ने फिरोजाबाद की युवती को प्यार के जाल में फंसाकर ठगा था। तब युवती ने युवक को बुलाकर उसकी चप्पलों से पिटाई लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें