फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 रुपये मांगने पर दुकानदार पर सरिया से किया वार

Sat, 17 Jun 2017 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
सरिया से हमला कर दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में एक दुकान पर तंबाकू खरीदने गए युवक ने दुकानदार के पांच रुपये मांगने पर लोहे की सरिया से उस पर हमला कर दिया। युवक के दोस्तों ने भी दुकानदार को जमकर पीटा और गालियां भी दीं। बाद में लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी भाग गए। पी‌ड़ित ने मामले में तहरीर दी है।  
विज्ञापन


बता दें कि मैनपुरी के करहल रोड पर श्यामबिहारी लाल की परचूनी की दुकान है। शुक्रवार देर रात तकरीबन नौ बजे संतोष चौहान नाम का युवक उनकी दुकान पर आया। 

श्यामबिहारी लाल के अनुसार संतोष ने उनसे पांच रुपये की कपूरी तंबाकू ली। इसके बाद श्यामबिहारी ने पांच रुपये मांगे तो वह भड़क गया और लोहे की सरिया से उन पर वार कर दिया। 

संतोष को देखते ही उसके साथ आए दोस्तों ने भी दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने श्यामबिहारी की दुकान में तोड़फोड़ भी की। यह देखकर आसपास के लोग बीच-बचाव किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


तब तक आरोपी भाग गए थे। पुलिस घायल दुकानदार को जिला अस्पताल लेकर गई। वहां उसका मेडिकल कराया। श्याम बिहारी ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें