फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागारौल में गिरा मकान, बच्ची की मौत

Fri, 17 Feb 2017 12:30 AM IST
कागारौल में गिरा मकान, बच्ची की मौत
विज्ञापन
कागारौल में गिरा मकान, बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला घूरेला में गुरुवार सुबह पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के दौरान घर में सो रहे पति-पत्नी और उनकी अबोध बच्ची मलबे में दब गई। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए आगरा भेजा। वहां बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नगला घूरेला निवासी हरीचंद्र के घर हादसा सुबह लगभग पांच बजे हुआ। उस समय घर में हरीचंद, उनकी पत्नी पूजा देवी और दो वर्ष की बेटी दामिनी सो रही थी। तभी एक वर्ष पूर्व बनवाया गया मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने से सभी मलबे में दब गये। मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आननफानन में उन्होंने मलबे को हटाकर दंपति और बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए आगरा भेजा। आगरा में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल दंपति का इलाज चल रहा है। परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि मलबे में दबकर सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया है। सूचना पर पहुंचे तहसील प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें