फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन क्वार्टर में दरोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri, 08 Sep 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाल मैनपुरी
विज्ञापन
व‌िलाप करती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी की पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है दरोगा कई मामले में विवादित रहा है। इसके चलते एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया था। उसकी आत्महत्या से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मैनपुरी की पुलिस लाइन में तैनात दरोगा राधारमन का शव उनके क्वार्टर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने मामले को आत्महत्या बताते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मैनपुरी जिले के कई थानों में तैनाती के दौरान दरोगा राधारमन का विवादों से भी नाता रहा। आरोप है कि थाना किशनी में तैनाती के दौरान उनके किसी महिला का अश्लील मैसेज करने का मामला सामने आया था। इसके बाद एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन


उससे पहले वह थाना दन्नाहार में तैनात रहे। वहां शराब की तस्करी कराने के आरोप भी दरोगा राधारमन पर लगे। इसके अलावा महिला डांसरों पर वर्दी पहनकर रुपए उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद भी वह चर्चा में आया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को आत्महत्या की सूचना पर दरोगा की पत्नी पुलिस लाइन पहुंच गई थीं। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं जानकारी पर एसपी और एएसपी भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें