फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों में हुई थी युवक की हत्या, मैनपुरी पुलिस ने हत्यारोपी जीजा-साले को गिरफ्तार कर किया खुलासा

Wed, 27 Jan 2021 05:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी पुलिस ने पकड़े हत्या के आरोपी जीजा-साले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में किठाह मार्ग पर 20 दिन पूर्व मिले अज्ञात शव की पहचान के साथ ही पुलिस ने आरोपियों का भी पता लगा लिया है। अज्ञात शव विशाल का था। उसकी हत्या शादीशुदा प्रेमिका के पति व जीजा ने समाज में हो रही बदनामी के चलते एक अन्य साथी के साथ मिलकर की थी। मंगलवार को सीओ भोगांव ने प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


चौकी परिसर में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर सीओ भोगांव ने बताया कि पुलिस ने देवेंद्र दिवाकर निवासी नगला पांडेय बेवर और कुलदीप उर्फ विक्रम निवासी गांव बीबीपुर थाना सौरिख कन्नौज को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने विशाल की हत्या किए जाने का जुर्म कबूल किया। पकड़े गए देवेंद्र ने बताया कि छोटी साली की शादी कुलदीप उर्फ विक्रम के साथ 2015 में हुई थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व विशाल पत्नी को अपने साथ नोएडा ले गया। वहां एक किराए के मकान में रहने लगा। इससे समाज में उसकी व साले की काफी बदनामी हो रही थी। तभी उन लोगों ने विशाल की हत्या किए जाने की योजना बनाई। 

आगरा: सेना में भर्ती होने का युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए कब से शुरू होंगी भर्तियां
विज्ञापन


योजना के तहत पहले उसने पत्नी और विशाल को अपने विश्वास में लेना शुरू कर दिया। विशाल टेंपो चलाता था, उसकी कुछ किस्तें जमा करने को रह गईं थीं। उसने किस्त जमा कराने में मदद की बात कहकर 20 जनवरी को अपने घर बुलाया। वहां उसे शराब पिलाई और जब वह नशे में हो गया तो उसे किठाह मार्ग पर बगिया में ले गए। वहां उसकी मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में छिपा दिया। हत्या की इस वारदात में उनका सहयोग अश्वनी उर्फ भोले निवासी तेजगंज बेवर ने भी किया था। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार जीजा-साले को जेल भेजा गया है। वहीं हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

किठाह मार्ग पर तीन जनवरी को मिला था शव
तीन जनवरी को किठाह मार्ग पर एक युवक का अज्ञात शव मिला था। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पहचान न होने के बाद तीन दिन बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था। मौत की वजह गला घोंटकर हत्या बताई गई थी। इसके बाद से ही पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी थी। इस बीच 18 जनवरी को शव की पहचान 22 वर्षीय विशाल उर्फ बाला निवासी गांव समायूं थाना रसूलाबाद कानपुर देहात के रूप में पिता बसंत दिवाकर ने की थी। 

मोबाइल और मफलर बरामद
पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से गला घोंटने में प्रयोग किया गया मफलर बरामद किया। वहीं मृतक का मोबाइल भी आरोपियों के कब्जे से मिला है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें